मधेपुरा. नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 14 में अफसर कॉलोनी से दक्षिण सनोज कुमार के घर तक जाने वाली सड़क जर्जर हो गयी थी. मंगलवार को श्रमदान व जेसीबी के माध्यम से मुहल्लेवासियों ने जर्जर सड़क पर मिट्टी व राबिश देकर समतलीकरण किया. मौके पर सनोज कुमार, भूपेंद्र यादव, पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि सड़क जर्जर रहने के कारण मुहल्लेवासियों को दिक्कतें होती थी. भूपेंद्र यादव ने कहा कि सब काम सरकार या जनप्रतिनिधियों के भरोसे नहीं छोड़े, खुद भी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें. इस नेक कार्य में मुहल्लेवासियों के समर्थन मिला. आमजनों सहित बुद्धिजीवियों ने इस कार्य को सराहा. अभियान में अरविंद यादव, सनोज कुमार, राकेश कुमार, राजकिशोर यादव, भूपेंद्र यादव, शशिभूषण मंडल, मनीष कुमार, भूषण यादव, विलाश यादव, अशोक ठाकुर, नवनीत यादव, शंभु रजक, अनिल रजक, मंटू मुखिया, रमेश कुमार, ललन यादव, नप.कर्मी राय जी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
