शिक्षा समिति गठन में धांधली की शिकायत को लेकर लिखा पत्र

शिक्षा समिति गठन में धांधली की शिकायत को लेकर लिखा पत्र

उदाकिशुनगंज/नयानगर . उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा वार्ड के 13 स्थित उमवि सुखासनी में शिक्षा समिति का गठन अब प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में किया जायेगा. शिक्षा समिति के पुनर्गठन के लिए सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ ने अनुमंडलाधिकारी एसजेड हसन को प्रेषित कर समस्याओं से अवगत कराया है. डीपीओ ने कहा है कि विद्यालय शिक्षा समिति के गठन में धांधली की शिकायत डीएम से की गयी थी. डीएम ने तरनजोत सिंह ने जांच का आदेश दिया. विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिकायत की पुष्टि होने पर डीपीओ ने बीईओ की निगरानी में 20 मार्च को पुनर्गठन का निर्देश दिया था. संकुल समन्वयक सह पर्यवेक्षण पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा है कि शिक्षा समिति का गठन नियमानुसार हो, यह पूर्ण रूप से प्रधानाध्यापक के अधिकार क्षेत्र में है. हालांकि डीपीओ ने पुनः 27 मार्च को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में नियमानुसार शिक्षा समिति का गठन कराने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >