मधेपुरा. पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा के परिसर में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड पटना द्वारा शिक्षा विभाग की स्वीकृत राशि से पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा के अकादमी सह संगोष्ठी भवन का शिलान्यास शुक्रवार को बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अशोक कुमार ने की. मौके पर उपस्थित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों ने कहा कि अकादमी सह संगोष्ठी भवन का निर्माण पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा के आधारभूत संरचना व शैक्षणिक विकास में मिल का पत्थर साबित होगा. शिलान्यास के बाद बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा में चल रहे तृतीय सेमेस्टर के मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया. शिलान्यास कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता मो तौफीक आलम, संवेदक कुंदन सिंह, कनीय अभियंता राजकुमार, महाविद्यालय के बर्सर डॉ अशोक कुमार पोद्दार, परीक्षा नियंत्रक डॉ ललन कुमार ललन, डॉ श्याम कुमार, डॉ राम सिंह, डॉ सतीश कुमार सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ राजेश अनुपम, डॉ चंद्रदेव ठाकुर, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ धीरज कुमार, डॉ छोटेलाल, डॉ एनके झा, डॉ कुमारी परिणीता, डॉ धनंजय कुमार, डॉ मनोज कुमार, राज्यश्री, डॉ गूंजन, डॉ मंजू कुमारी, डॉ शोभा कुमारी, संध्या ठाकुर, अंशु कुमारी, एनसीसी के एनओ डॉ सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
