ई प्रभाष ने चलाया चलो गांव की ओर अभियान

ई प्रभाष ने चलाया चलो गांव की ओर अभियान

मुरलीगंज. चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बिहारीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी ई प्रभाष कुमार ने प्रखंड के विभिन्न दलित व आदिवासी टोलों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया. उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें न्यायपूर्ण एवं समावेशी बिहार निर्माण के लिए राजद के समर्थन में आने का आह्वान किया. ई प्रभाष ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर आम जनता से जुड़ना, उनके मुद्दों को समझना और उन्हें राजद की नीतियों व विकास के विजन से अवगत कराना है. इई प्रभाष ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक बदलाव की शुरुआत है. इसमें जनता की भागीदारी सबसे अहम है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हमने लगातार पंचायत यात्रा के माध्यम से लोगों से संवाद किया अब चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत लगातार जनसंपर्क जारी रहेगा. अभियान में राजद नेता दयानंद शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बैजनाथ टुडू, दासो टुडू, सोनेलाल हेंब्रम, सुरेश यादव,मिलन यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >