आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई दिवस का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई दिवस का हुआ आयोजन

ग्वालपाड़ा.

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को आइसीडीएस की ओर से गोद भराई दिवस का आयोजन किया. मौके पर गर्भवती महिलाओं को उपहार के रूप में पोषण की पोटली दी गयी. इसमें गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि शामिल थे. महिलाओं को उपहार स्वरुप पोषण की थाली भी दी गयी. इसमें सतरंगी थाली व अनेक प्रकार के पौष्टिक पदार्थ शामिल थे. गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर व टीका लगाकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गयी. गर्भवती महिलाओं को अच्छे सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी दी गयी.

गौरतलब हो कि हर माह की सात तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह गोद भराई दिवस मनाया जाता है.

गोद भराई रस्म में पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं अन्य महिलाओं ने भाग लिया. सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं के सम्मान में उसे चुनरी ओढ़ा उसे तिलक लगा व गर्भस्थ शिशु की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिये गोद में पोषण संबंधी पुष्टाहार फल सेव, संतरा, बेदाना, दूध, अंडा देकर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरन की गोली खाने की सलाह दी. ग्वालपाड़ा प्रखंड के केंद्र संख्या 116 पर सेविका कृष्णा कुमारी ने गोद भराई रस्म के साथ पुरे गांव में जागरूकता अभियान चलाया. साथ ही पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिला गायत्री देवी का गोद भराई रस्म अदा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >