कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों को दी गयी खरीफ फसल की जानकारी

कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों को दी गयी खरीफ फसल की जानकारी

कुमारखंड़ आगामी खरीफ सीजन को लेकर परमानंदपुर पंचायत सरकार भवन में कृषि विभाग की ओर से कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया और खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. चौपाल में तकनीकी पर्यवेक्षक रूपेश कुमार ने किसानों को धान समेत अन्य खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज चयन, खेत की तैयारी, उर्वरक प्रबंधन तथा कीट व रोग नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण धान बीज का उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. मौके पर तकनीकी पर्यवेक्षक रूपेश कुमार, किसान सलाहकार विकास विक्रांत, सकलदेव कुमार, उपेंद्र सिंह, रामशरण साह, मोहम्मद अदालत खान, संजीव साह, डोमी साह, चक्रधर साह, शंभू साह, रविंद्र साह, रामचंद्र साह, पन्नालाल साह, हलदेव ठाकुर, बैजू साह, पवन पासवान और अरुण पासवान आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >