कृषि मंत्री से मिले उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, किसानों की समस्याओं से कराया अवगत

कृषि मंत्री से मिले उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, किसानों की समस्याओं से कराया अवगत

उदाकिशुनगंज. नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से मिले. उन्होंने किसानों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया. जॉनसन दास ने मंत्री को बताया कि समय पर कृषि संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कृषि मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने की बात कही. मुलाकात के बाद जॉनसन दास ने कहा कि किसानों के हित में वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाते रहेंगे. मौके पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष तुषार पोद्दार चंदन स्टार, नीतीश कुमार, प्रियांशु गुप्ता, साजन कुमार, सौरभ कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >