श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के सरौनीकला पंचायत में काली मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में महिलाओं व कन्याओं ने भाग लिया. यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई. जबकि गाजे- बाजे की धुन पर निकली कलश यात्रा पूरे गांव में घूम कर भक्त ””जय श्री राम”” के जयघोष करते रहे. वातावरण भक्तिमय हो गया. ग्रामीणों ने रास्ते में महिलाओं का जल पीला कराकर स्वागत किया. कथा का वाचन श्रीश्री 108 श्री राघवेंद्र सनातन जी महाराज करेंगे. आयोजन व पूजाकर्ता मनोज झा, मुखिया पूनम कुमारी, सरपंच भीम मंडल, आदर्श कुमार, नवीन कुमार झा, मृत्युंजय झा, वकील मंडल, मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >