समारोह आयोजित कर न्यायिक अधिकारियों को दी गई विदाई

अधिवक्ताओं ने अपने संघ की ओर से स्थानांतरित पदाधिकारी को मिथिला पहचान एवं मिथिला की पाग एवं अंग वस्त्र दे कर सम्मान किया

उदाकिशुनगंज/ग्वालपाड़ा

व्यवहार न्यायालय उदाकिशुनगंज में कार्यरत प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज कुमार चौधरी, रतन कुमार पासवान, एवं मुंसिफ मजिस्ट्रेट दिनेश मणि त्रिपाठी स्थानांतरण के उपरांत मंगलवार को न्यायालय के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. वही सूरज कुमार चौधरी, रतन कुमार पासवान के तीन साल एवं मुंसिफ मजिस्ट्रेट दिनेश मणि त्रिपाठी के 11 महीने के कार्यकाल का अधिवक्ताओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की. स्थानांतरित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाया गया. साथ कर्मचारियों ने अन्य सामग्री देकर विदा किया.

दूसरी तरफ अधिवक्ता संघ उदाकिशुनगंज के हॉल में अधिवक्ताओं ने तीनों पदाधिकारी को फूल माला से भर दिया. वहीं अधिवक्ताओं ने अपने संघ की ओर से स्थानांतरित पदाधिकारी को मिथिला पहचान एवं मिथिला की पाग एवं अंग वस्त्र दे कर सम्मान किया तथा उज्वल भविष्य की कामना की.

मौके पर एसीजेएम शंभु दास, एसीजेएम द्वितीय राजीव रंजन, एसडीजेएम सुनील कुमार मिश्रा, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, सचिव परमानंद यादव, उदयशंकर झा, मुकेश यादव, राजेंद्र मंडल नीरज यादव, रजनीश सिंह, मनोज शंकर ठाकुर, राजेश मिश्रा, निरंजन सिंह, मणि सिंह, सोनी कुमारी, नूतन किसलय,कोर्ट नाजिर संतोष ठाकुर, पन्नालाल पासवान, मनीष कुमार,सन्नी सौरभ कुमार, अंकित कुमार सहित सभी कोर्ट कर्मी एवं सभी अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >