प्रेस क्लब में पत्रकार संघ आइरा का मनाया 12वां स्थापना दिवस
Copied link
प्रेस क्लब में पत्रकार संघ आइरा का मनाया 12वां स्थापना दिवस
मधेपुरा.
जिला मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब भवन में गुरुवार को पत्रकार संघ आइरा का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार झा ने की. मौके पर संघ के मजबूती और उसके विस्तार पर चर्चा की गयी. आइरा इंटरनेशनल पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार झा ने कहा कि यह संस्था प्रखंड स्तर पर ही नहीं बल्कि राज्य, देश और विदेशों में भी पत्रकार बंधुओं की आवाज उठाती है. उन्होंने कहा कि आइरा पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. जिलाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार संघ आइरा एक ऐसा मंच है, जो पत्रकारों को एक साथ लाता है और उनके अधिकारों की रक्षा करता है. यह संघ पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और पत्रकारों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भी काम करता है. समारोह के अंत में, पत्रकार संघ आइरा के सदस्यों ने एक दूसरे के साथ मिलकर केक काटा और खुशियां मनायी. मौके पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने आइरा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और संगठन के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर संरक्षक सुकेश राणा, डॉ संजय कुमार, अमित कुमार, सुनीत साना, मो मेराज आलम, पवन कुमार, मोनाजीर आलम, आरजू अंसारी, नगमा परवीन आदि मौजूद थे.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.