घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख नकद उड़ाया
Copied link
घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख नकद उड़ाया
मधेपुरा.
सदर थाना क्षेत्र के सुखासन (चकला) वार्ड संख्या छह में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये का जेवरात व एक लाख 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया. पीड़ित संतोष कुमार सिंह ने इसको लेकर सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह तीन चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया. इसके बाद चोरों ने घर के एक कमरे के छज्जे पर रखे बक्से को उठाकर छत पर ले गए और उसमें रखे सभी जेवरात और नकदी निकाल लिया. बताया कि चोरी के दौरान चोरों ने घर के सभी कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास लगे काली मंदिर और एक डिपो के सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध चोरों की तस्वीर कैद होने की बात सामने आयी है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है. इधर, इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.