जयनंदन बने उदाकिशुनगंज नगर परिषद का युवा राजद अध्यक्ष

जयनंदन बने उदाकिशुनगंज नगर परिषद का युवा राजद अध्यक्ष

उदाकिशुनगंज. जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी ने उदाकिशुनगंज नप निवासी जयनंदन यादव को नगर परिषद उदाकिशुनगंज के युवा राजद अध्यक्ष मनोनीत किया है. पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने उदाकिशुनगंज, युवा राजद प्रधान महासचिव संजीव कुमार, प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम आदि ने जयनंदन यादव को मनोनयन पत्र सौंपा. जिलाध्यक्ष ने आशा जताया है कि युवा रजत मधेपुरा को मजबूत व संगठित करने में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन करेंगे. वही नवमनोनीत युवा नगर परिषद अध्यक्ष जयनंदन यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया दायित्व को ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक निभाने का भरसक प्रयास करूंगा. मौके पर रामजी यादव, मुकेश यादव, सनोज कुमार, चंदन झा, गुड्डू जायसवाल, छोटू यादव, राजीव राजा, सुनील मंडल, प्रवीण यादव, धीरेंद्र यादव, अमलेश कुमार, देवेंद्र यादव, ललन यादव, करण यादव आदि ने जयनंदन को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >