महेशखूंट में 13 को जन नायक कर्पूरी रथ का होगा स्वागत

महेशखूंट में 13 को जन नायक कर्पूरी रथ का होगा स्वागत

खगड़िया. 13 अप्रैल को महेशखूंट में जन नायक कर्पूरी ठाकुर रथ का स्वागत किया जायेगा. रथ का स्वागत जदयू अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा किया जायेगा. स्वागत समारोह की तैयारी को लेकर अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौरसिया ने की. बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने भाग लिया. उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली. अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौरसिया ने बताया कि जन नायक कर्पूरी रथ वैशाली, बेगूसराय के बाद खगड़िया पहुंचेगी. महेशखूंट में 13 अप्रैल जननायक कर्पूरी रथ का स्वागत किया जायेगा. रथ पर अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चन्देश्वरी प्रसाद चंद्रवंशी रहेंगे. बैठक में वीरेंद्र सिंह पटेल, संजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार सुमन आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >