बीएलओ की बैठक में तीन दिन में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

माध्यम से सभी बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सत्यापन कार्य की जिम्मेदारी सौंपते हुए इसे तीन दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियदर्शी राजेश पायरट ने बैठक के माध्यम से सभी बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सत्यापन कार्य की जिम्मेदारी सौंपते हुए इसे तीन दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. बीडीओ ने बताया कि सत्यापन के दौरान उन प्रविष्टियों को भी दुरुस्त किया जाएगा. इनमें पिता के नाम की जगह पति का नाम या पति के नाम की जगह पिता का नाम दर्ज है. इसके साथ ही डेमोग्राफिक सिमिलर इंट्री(डीएसई)को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसमें ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनका नाम और पिता का नाम एक समान दर्ज है. निर्वाचन आयोग की ओर से विधान सभावार ईआरओ नेट के माध्यम से डीएसई से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराए गए है. सत्यापन के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं. पहली उसी विधानसभा क्षेत्र के भीतर, दूसरी विधानसभा क्षेत्र के बाहर और तीसरी राज्य के भीतर अन्य विधानसभा क्षेत्रों की प्रविष्टियां, सभी मामलों का सत्यापन कर बीएलओ एप के माध्यम से संबंधित फॉर्म भरकर अपलोड किया जायेगा. निर्वाचन सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके. मौके पर बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट,बीडब्ल्यूओ सह प्रभारी बीईओ किशोर भास्कर,निरंजन कुमार,अमरेश कुमार अलबेला, नीरज कुमार,दुलारचंद ऋषिदेव,रामनारायण पासवान,संजय कुमार सहित अन्य बीएलओ एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >