महिला पर्यवेक्षिकाओं की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच

महिला पर्यवेक्षिकाओं की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच

ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच गुरुवार को महिला पर्यवेक्षिकाओं की टीम ने की. टीम ने सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक जांच की. जांच में देखा गया कि केंद्र कहां संचालित हो रहा है. सेविका के घर, किराये के मकान या सरकारी भवन में, किराये के मकान में चल रहे केंद्रों के लिए मकान मालिक का नाम, इकरारनामा और अन्य विवरण भी लिए गये. निरीक्षण के दौरान सेविका व सहायिका की उपस्थिति, बच्चों की संख्या और पोषाहार की स्थिति की भी जांच की गयी. महिला पर्यवेक्षिकाओं ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सौंप दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >