उदाकिशुनगंज में अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक छीना

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एसएच 58 पथ पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.

घटना उदाकिशुनगंज चौसा पथ पर एस एच 58 के लक्ष्मीपुर गांव के समीप हुई उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एसएच 58 पथ पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. बाइक सवार युवक चौसा थाना क्षेत्र के चिरौरी गांव के लड्डू पौदार के पुत्र बबलू पौदार बताया जा रहा है. जो अपने घर से यमाहा एफजेएस बीआर 43 जेड 8661 से शनिवार को उदाकिशुनगंज के लिए निकला था. तभी पुरैनी की ओर से एक पल्सर बाइक पर तीन अपराधी सवार होकर पीछा करते हुए लक्ष्मीपुर गांव के समीप ओवरटेक कर आगे से घेर लिया. उसके बाद दो अपराधी बाइक से उतरकर बाइक सवार युवक बबलू पौदार के गाड़ी का चाबी खींच लिया. युवक के विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार तान दिया. जिससे वह भयभीत होकर सड़क के किनारे खेत की ओर जान बचाकर भाग निकला. वहीं अपराधी बाइक लूट कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों के धर-पकड़ के लिए देर रात तक छापेमारी अभियान जारी रखा. वहीं पुलिस सड़क किनारे कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो सका है. रविवार को पीड़ित युवक ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जूट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >