एनएसयूआइ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

नुक्कड़ सभा के जरिये जनजागृति समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.

मधेपुरा.

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआइ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआइ प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने और संचालन जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल ने किया. बैठक में संगठन विस्तार, विश्वविद्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र – छात्राओं को होने वाली असुविधाओं का संकलन, संगठन स्थापना दिवस पर कार्यक्रम , सरकार के जनविरोधी नीतियों पर परिचर्चाओं आयोजन एवं नुक्कड़ सभा के जरिये जनजागृति समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.

बैठक को संबोधित करते हुये एनएसयूआइ प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि एनएसयूआइ हमेशा छात्रहित के लिय मुखर और संघर्षरत रहा है.

हमने केवल विश्वविद्यालय परिसरों में ही नहीं बल्कि जब भी देश और आम जनता को जरूरत पड़ी है हमने कैंपसों से बाहर निकलकर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है. समस्या चाहे शिक्षण संस्थानों के अंदर हो, सरकार के छात्र और युवा विरोधी नीतियां हो, देश की बहुसंख्यक किसान, मजदूर, व्यवसाई, पिछड़े, दलित, वंचित और उपेक्षित आबादी के हक – हिस्सा और सम्मान का मामला हो हमने मुखरता के साथ आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, पठन – पाठन का कार्य ठप है. छात्रों के वर्ग में अनुपस्थिति पर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं की जिम्मेदारी और कार्यरणाली पर मूल्यांकन करने के बदले छात्रों और अभिभावकों पर दोषारोपण कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे है.

पेंडिंग एवं प्रमाण पत्र में देरी में सुधार नहीं हुई तो बहुत जल्द एनएसयूआइ आंदोलन को बाध्य होगी. बैठक में मुख्य रूप से सोनू कुमार सूद, उज्ज्वल कुमार, उदय कुमार, रणधीर कुमार, आशीष कुमार, विभाष कुमार, राजेश कुमार, अंशु पासवान, रविशंकर कुमार, साजन कुमार, सत्यम कुमार, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >