ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र से एक कांड के प्राथमिकी अभियुक्त चंद्रकिशोर ऋषिदेव व उसकी पत्नी मंजू देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों पर पतोहु को दहेज के कारण फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दोनों प्राथमिकी अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
