होली प्रेम-सौहार्द का त्योहार, इसे दें फैलाव : डॉ.मधेपुरी

शहर के ऐतिहासिक जीवन सदन में रविवार को प्रातः पतंजलि स्वाभिमान के संयोजक डॉ एनके निराला की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

मधेपुरा. शहर के ऐतिहासिक जीवन सदन में रविवार को प्रातः पतंजलि स्वाभिमान के संयोजक डॉ एनके निराला की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें शहर के गण्यमान, शिक्षाविद, नर-नारियों सहित बच्चे व बच्चियां भी शिरकत की. योग कक्षा की समाप्ति के बाद सबों को टोपी, मुखौटा आदि लगाकर लाल व पीला रंग का अबीर भी लगाया गया. यथोचित सम्मान के साथ कोई गले मिला, तो कोई गुरुओं को पैर पर अबीर रख भारतीय संस्कृति को जिंदा किया. इस अवसर पर महा मूर्खाधिराज के रूप में डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, मूर्खाधिराज के रूप में डॉ अमोल राय व मूर्खराज के रूप में डॉ विनय कुमार चौधरी व डॉ अरुण कुमार का चयन कर गले में सर्टिफिकेट डाला गया. मौके पर डॉ मधेपुरी ने 40 वर्ष पूर्व मधेपुरा के तत्कालीन सांसद डॉ महावीर प्रसाद यादव के महा मूर्खाधिराज चुने जाने की हास्य कथाएं सुनाकर सभी को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया. डॉ मधेपुरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का अमूल्य धरोहर योग है. योग भारतीय ज्ञान का अद्भुत वरदान है. योग से मन, शरीर और व्यक्तित्व अनुशासित होता है. दुनिया ने कबूल कर ली है कि योग का कोई विकल्प नहीं है. अंत में समिति के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार भारती, मीडिया प्रभारी डॉ गुड्डू कुमार, किसान सेवा के प्रो.सुभाष चंद्र यादव, मीडिया संरक्षक पृथ्वीराज यदुवंशी, स्थायी योग कक्षा के अध्यक्ष सुनील कुमार सर्राफ, सचिव अमित कुमार, डॉ.अजय कुमार, नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार, दिलीप कुमार, रतन अग्रवाल, श्वेत सर्राफ उर्फ पलटन जी, विद्यापीठ के निदेशक मनोज कुमार मुन्ना, प्रो.गीता रस्तोगी, प्रो.चंद्रप्रभा देवी, किरण कुमारी, प्रो.सोनी कुमारी, माया जायसवाल, प्रीति कुमारी आदि ने सभाओं को पुआ, होली के मिष्ठान्न, दही बड़े आदि के साथ स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >