125 यूनिट फ्री बिजली के बाद घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगायेगी सरकार

125 यूनिट फ्री बिजली के बाद घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगायेगी सरकार

मुरलीगंज.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए 125 यूनिट फ्री बिजली के बाद एक और योजना का एलान किया. उन्होंने कहा कि अब राज्य के हर बीपीएल उपभोक्ताओं के घर में सरकार मुफ्त सोलर पैनल लगायेगी. वहीं अन्य उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर अनुदान दिया जायेगा.

प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. मुरलीगंज व कुमारखंड के 16 पंचायतों में एक साथ कार्यक्रम हुआ. मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिजली उपभोक्ताओं से संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया. मौके पर बीडीओ आशा कुमारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, सहायक अभियंता विद्युत विभागतारानंद कुमार आदि मौजूद थे.

सीएम ने कहा पहले सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाये जा चुके हैं. अब आम उपभोक्ताओं के घर-घर सौर ऊर्जा पहुंचायी जायेगी.. इससे बिजली बिल में और बचत होगी और पर्यावरण को भी लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >