कुलपति ने किया टीपी कॉलेज में जिम का लोकार्पण मधेपुरा सदर विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर की निधि से लगा जिम- मधेपुरा आधुनिक मनुष्य उपभोक्तावाद के दौर में फंस गया है. जीवन की इस आपाधापी में हमारा स्वास्थ्य कुप्रभावित हो रहा है. अतः स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है. हमें स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है. कुलपति प्रो बीएस झा ने बताया कि टीपी कॉलेज में यह जिम मधेपुरा सदर विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर की निधि से हुआ है. इसके लिए विधायक एवं मुख्यमंत्री दोनों साधुवाद के पात्र हैं. इस योजना से महाविद्यालय में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ेगी. कुलपति ने कहा कि हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए. यदि हम स्वस्थ्य रहेंगे, तभी अपनी जिम्मेदारियों का सम्यक् निर्वहन भी कर सकेंगे. कुलपति ने निदेश दिया कि जिम को सुव्यवस्थित किया जाए. इसकी समुचित देखभाल हो और सभी उपलब्ध सामग्रियों का समुचित उपयोग किया जाए. जिम में एक पंजी संधारित की जाए, जिसमें प्रतिदिन सभी आगंतुकों का हस्ताक्षर दर्ज किया जाए. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में जिम की व्यवस्था होने से यहां के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. यह नैक मूल्यांकन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण कार्य है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि कुलपति के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के समग्र विकास हेतु प्रयास किए जा रहे हैं. जिम का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. आगे विद्यार्थियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि यह जिम हेतु पूर्व शिक्षा मंत्री सह विधायक प्रो चंद्रशेखर की निधि से बीस लाख रुपए की सामग्रियां महाविद्यालय को हस्तगत हुई हैं. इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रत्नदीप, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ स्वर्ण मणि, डॉ राकेश कुमार, डॉ मधुनंदा, डॉ मनोज कुमार ठाकुर, बीसीए विभागाध्यक्ष केके भारती, आसिम आनंद, सीनेटर डॉ रंजन यादव, पीटीआई नंदन भारती, प्रधान सहायक नारायण ठाकुर, लेखापाल डॉ अशोक कुमार अकेला, बीबीए के सहायक सावन कुमार उर्फ रुपेश, बबलू कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
