नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू

नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू

मधेपुरा.

लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण सोमवार से शुरू किया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया. डीएम ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि महिलाओं को कौशल प्रदान करना समाज की उन्नति के लिए अनिवार्य है. इस योजना की खास बात यह है कि महिलाओं को न केवल सिलाई का पूर्ण प्रशिक्षण दिया जायेगा, बल्कि प्रशिक्षण की समाप्ति पर उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निशुल्क सिलाई मशीन भी प्रदान की जायेगी. लायंस क्लब के मनीष कुमार सर्राफ ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता को दोहराते हुये. इस वर्ष भी लगभग 20-25 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सचिव आलोक कुमार मंडल ने बताया कि कार्यक्रम की देखरेख क्लब की सक्रिय महिला सदस्यों द्वारा की जा रही है, जिनमें मुख्य रूप से उर्मिला अग्रवाल, अर्पणा, मुन्नी कुमारी एवं क्लब की अन्य महिला सदस्य शामिल हैं. कार्यक्रम में डॉ आरके पप्पू, चंद्रशेखर कुमार, राजेश कुमार राजू, मनोज कुमार राय, सुधाकर पांडे, डॉ संजय कुमार, नंदिनी बरनवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >