जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन

उदाकिशुनगंज. भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर शनिवार को थाना में जनता दरबार लगाया गया, जिसका नेतृत्व सीओ हरिनाथ राम व थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया. जनता दरबार में एक दर्जन आवेदन आये. सीओ ने चार मामलों का निष्पादन किया. वहीं शेष बचे मामले को लेकर सीओ ने फरियादियों से कहा कि अगले सप्ताह लगने वाले जनता दरबार में ससमय सभी कागजात और साक्ष्य के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने फरियादियों से कहा कि बेबजह मुकदमे से परहेज करें .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >