चार प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा

चार प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा

मधेपुरा. लोकसभा चुनाव को लेकर मधेपुरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से मंगलवार को चार अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. मंगलवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के जवाहरलाल जायसवाल, समझदार पार्टी के उच्चश्वर पंडित, आदर्श मिथिला पार्टी के सुरेश्वर पोद्दार, भारतीय जनक्रांती दल (डेमोक्रेटीव) के कामेश्वर यादव ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इधर, जिला प्रशासन के द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क बनाया गया है. ज्ञात हो कि नामांकन का अंतिम तिथि 19 अप्रैल है. वहीं संवीक्षा की तिथि 20 अप्रैल है. नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >