बारिश की वजह से मकान गिरने से पांच जख्मी

बारिश की वजह से मकान गिरने से पांच जख्मी

घैलाढ़. परमानंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर गांव वार्ड नंबर 16 में बरसात के कारण कच्ची मकान गिर जाने से घर में सो रहे रणवीर कुमा, पत्नी व तीन बच्चे घायल हो गये. वहीं सभी सामान मलवे में दब गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रणवीर कुमार सपरिवार के साथ घर में सोया था. चार बजे सुबह घर गिरने की आवाज सुनाई दी. बगल में स्थित परमानंदपुर थाने की पुलिस ने आवाज सुनकर आया तो सभी को बाहर निकाला. जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घैलाढ़ पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मधेपुरा रेफर कर दिया. वहीं घटना की जानकारी प्रभारी अंचलाधिकारी अविनाश कुमार को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >