मछली चोर को पकड़कर पीटा, फिर सौंप दिया पुलिस को

सूचना अपने मालिक को दिया एवं अन्य लोगों के सहयोग से सुनील मंडल को पकड़ा गया.

आलमनगर थाना क्षेत्र के मधेली में हथियार के साथ मछली चोरी कर रहे अपराधी को ग्रामीण ने पकड़कर उसकी पिटायी की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत आलमनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवेदक फुलेश्वर सहनी ने बताया है कि वह मधेली निवासी हाजी अब्दुल सत्तर के तालाब की रखवाली करता था. इसी दौरान गुरुवार की सुबह तीन बजे श्याम मंडल पिता कैलाश मंडल, सुनील मंडल पिता नरेश मंडल मधेली दियारा वार्ड नंबर 11 निवासी हथियार से लैस होकर तालाब पर आया और मछली मारने लगा. जब मैंने देखा और पकड़ने गया तो हथियार के बाद से उससे मारपीट करने लगा. चिल्लाने के बाद वहां अन्य लोग आए, लेकिन श्याम मंडल हथियार दिखाते हुए वहां से भाग गया. इसकी सूचना अपने मालिक को दिया एवं अन्य लोगों के सहयोग से सुनील मंडल को पकड़ा गया. उसके बाद आलमनगर थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी आए एवं पकड़े गए सुनील मंडल को मछली के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत आलमनगर थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर का सीएचसी में इलाज कराया गया है एवं प्राथमिकी दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >