बिजली चोरी के खिलाफ पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी के खिलाफ पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

ग्वालपाड़ा. बिजली विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया है, जिसका नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता नीलेश कुमार ने किया. इस दौरान पांच लोगों बिजली चोरी करते पकड़ा. जेई ने बताया कि राजपुर सरसंडी निवासी रविंद्र साह को मुख्य सर्विस तार के अलावा अलग से तार जोड़कर मीटर बाइपास करते पकड़ा गया. इसी गांव के सुभाष साह स्मार्ट मीटर को दरकिनार कर सीधे तार जोड़कर 2773 वाट भार का उपयोग कर रहे थे. गौतम कुमार का कनेक्शन बकाया राशि के कारण 2023 में ही काट दिया गया था, फिर भी वे अवैध रूप से बिजली जला रहे थे. गौरव कुमार बिना किसी वैध दस्तावेज के सीधे एलटी लाइन से बिजली चोरी करते पाये. राजपुर सरसंडी के नवल किशोर यादव के पास मीटर होने के बावजूद सर्विस तार छीलकर अवैध रूप से 741 वाट भार का उपयोग करते हुये पकड़ा. जेई ने बताया कि सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >