मधेपुरा. सदर थाना अंतर्गत कांड का प्रभार नहीं सौंपने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर विभिन्न थाना में पदस्थापित 31 अनुसंधानकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मधेपुरा पुलिस द्वारा अनुसंधानकर्ताओं के विरूद्ध बार-बार स्मारित किये जाने वाले बावजूद कांडों का प्रभार नहीं सौंपा जा रहा था. इसके कारण कांड के अद्यतन स्थिति व कांड के निष्पादन की दिशा में कार्रवाई लंबित रहने के कारण वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में सदर थाना, मधेपुरा के कांड का प्रभार देने के लिएि लंबित 31 अनुसंधानकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
