किसानों को जैविक खेती करने को लेकर किया जागरूक

किसानों को जैविक खेती करने को लेकर किया जागरूक

मुरलीगंज. मुरलीगंज स्थित कृषि कार्यालय में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया गया. साथ ही स्वस्थ मिट्टी के संरक्षण तथा जैविक खेती के महत्व पर प्रशिक्षण दिया. यह कार्यक्रम देर शाम तक चला जिसमें किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना कृषि की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने जैविक खेती अपनाने, खेतों में कार्बनिक पदार्थ बढ़ाने, हरित खाद का उपयोग करने और नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ मिट्टी से ही सुरक्षित फसल और किसानों की आर्थिक उन्नति संभव है. मौके पर प्रबंधक जयकुमार भारतीय, कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार, अर्पना कुमारी, मंटू कुमार यादव, किसान सलाहकार धीरेन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, साथ ही किसान जवाहर यादव और रमेश यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >