मधेपुरा. बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत तीनों जिलों के संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों की बैठक 21 मई को श्री कृष्ण मंदिर परिसर में होगी. इस बावत फैक्टनेब के बीएनएमयू इकाई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार यादव ने बताया कि संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों का विभिन्न मांग विश्वविद्यालय में लंबित पड़ा है. उन्होंने बताया कि इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जायेगा. बैठक में 16 जून को महासंघ का प्रस्तावित पांचवां राज्य सम्मेलन, जो पटना में आयोजित होगी, उसकी तैयारी पर भी चर्चा की जायेगी. उन्होंने संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से आग्रह किया कि इस बैठक में भाग लेकर अपना-अपना सुझाव दें तथा बैठक को सफल बनाने में सहयोग करें. म हासंघ के विश्वविद्यालय महासचिव डाॅ बैद्यनाथ यादव, सुपौल जिलाध्यक्ष डाॅ चंद्र प्रकाश यादव, मधेपुरा जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रो सत्येंद्र नारायण यादव, सहरसा जिलाध्यक्ष प्रो समीउल्लाह, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष डाॅ दीपक कुमार सिंह, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी संजय कुमार, विश्वविद्यालय सचिव प्रो अभय कुमार, प्रो ललन कुमार व प्रो सत्येंद्र नयाद ने बैठक का स्वागत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
