लंबित मामलों का त्वरित करें निष्पादन- डीएम

लंबित मामलों का त्वरित करें निष्पादन- डीएम

मधेपुरा. डीएम अभिषेक रंजन ने सोमवार को साप्ताहिक समन्वय-सह-समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी संबंधित विभागों के वरीय व कार्यकारी पदाधिकारी उपस्थित थे. डीएम ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने विभागीय आपसी समन्वय को मजबूत करने, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया. डीएम ने नीलाम पत्र व विधि शाखा, मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीपी ग्राम, आयुक्त कार्यालय व जिला जनता दरबार से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा की. संबंधित पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही व नियमित निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >