इओ नहीं आती हैं कार्यालय, अब तक नहीं बन सका है वार्षिक बजट

बैठक नहीं होने से वार्षिक बजट भी नहीं बन सका है.

मुख्य पार्षद ने डीएम को आवेदन देकर की शिकायत- प्रतिनिधि, बिहारीगंजनगर पंचायत की मुख्य पार्षद नीतू देवी ने डीएम को आवेदन देकर बताया है कि नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सौम्या सिंह बीते एक सप्ताह से कार्यालय नहीं आ रही है. उनके नहीं आने से विकास के कई कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं. मोबाइल से संपर्क करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है. उन्होंने बताया कि बिहारीगंज नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक नहीं हो पा रहा है. समान्य बोर्ड की बैठक नहीं होने से वार्षिक बजट भी नहीं बन सका है. फरवरी-मार्च माह में ही वार्षिक बजट विभाग को भेजना था, जो अभी तक नहीं भेजा गया है. वार्षिक बजट नहीं भेजे जाने से आवंटन प्रभावित होने की आशंका दिख रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने डीएम से मुख्य पार्षद के प्रतिदिन कार्यालय आकर नगर पंचायत के लंबित कार्यों को निष्पादित करने की सलाह देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >