बीसीए विभाग में होगा नौ तक होगा नामांकन

बीसीए विभाग में होगा नौ तक होगा नामांकन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद कॉलेज के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में ऑनस्पॉट नामांकन की तिथि चार- से नौ सितंबर को तक निर्धारित है. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि नामांकन के लिए 60 सीटें निर्धारित हैं. सभी सीटों के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध हो गयी है. 55 नामांकन हो चुका है. पांच सीटें खाली हैं. समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि नौ सितंबर तक निर्धारित है. विद्यार्थी पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक सभी अभिलेखों के साथ विभाग आकर नामांकन करा सकते हैं. कुल नामांकन शुल्क नौ हजार रुपये है. एससी-एसटी के लिए शुल्क आठ हजार सात सौ साठ रुपये निर्धारित है. विभागाध्यक्ष केके भारती ने बताया कि प्रधानाचार्य व समन्वयक के आदेशानुसार विद्यार्थियों की सहायता के लिए विभाग में मैं आई हेल्प यू काउंटर भी लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >