हर्षोल्लास व आपसी भाईचारे के साथ जिले में मना ईद

हर्षोल्लास व आपसी भाईचारे के साथ जिले में मना ईद

मधेपुरा. जिले में ईद का त्योहार हर्षोल्लास व आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. शनिवार के सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. वही बच्चों में उत्साह दिखा, जो नए कपड़े पहनकर ईद की खुशियां मनाते नजर आये. मौके पर समाज के लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया. कई जगहों पर सामूहिक मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने एक साथ बैठकर सेवइयों और अन्य पकवानों का आनंद लिया. शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा. विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, जिससे कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. सदर विधायक प्रो चंद्रशेखर यादव ने ईदगाह के पास पहुंच कर सभी के गले लगकर ईद के मौके पर मुबारक दिये. वही पूर्व पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजद कुमारी विनीता भारती ईद के मौके पर सभी ईदगाह पहुंच कर ईद की मुरादाबाद दी. उदाकिशुनगंज क्षेत्र में ईद का पर्व उल्लास और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ. ईद-उल-फितर का त्यौहार मना बिहारीगंज. थाना क्षेत्र में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से ईद उल फितर की नमाज ईदगाहों व मस्जिद में अदा की. थाना क्षेत्र के हथिऔधा, सागरदीना,गमैल, सरोनी कला, नगर पंचायत बिहारीगंज कुशथन सहित सभी गांव के लोगों ने अपने अपने ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की. हथिऔंदा बढैया मोती मस्जिद के इमाम कारी खुर्शीद आलम ने कहा कि ईद का पर्व सभी से आपसी में ओर मोहब्बत के साथ मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी. उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष ने बताया कि मस्जिद व ईदगाहों में मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गयी थी. मौके पर जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता, नगर पंचायत बिहारीगंज चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ भकुल, राजेश साह, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश सिंह,मुखिया अमर कुमार भारती,मुखिया गुलाबचंद दास, कुलकुल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार दास, पंचायत समिति मुन्ना दास आदि ने बधाई दी. मुरलीगंज. नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में अकीदत और रूहानियत के साथ अदा की गयी. क्षेत्र के प्रमुख स्थानों मस्जिद चौक, जयरामपुर महावीर चौक, बैंगा पुल, प्रसादी चौक, मीरगंज चौक, चामगढ़, भतखोड़ा बाजार, भैरोपट्टी वं सिंगियान में मजिस्ट्रेट एव पुलिस बल की तैनाती की गयी. चौसा. प्रखंड के जमा मस्जिद चौसा में इमाम अबुल कलाम, पैना बड़ी ईदगाह, चंदा बड़ी ईदगाह, दिवान टोला चंदा ईदगाह, बीरबल टोला, कलासन ,मनोहरपुर टोला, सोनवर्षा,अरजपुर, लौआ लगाना, फुलौत जमा मस्जिद में ईद -उल फितर की नमाज अदा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

GUNJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >