शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ग्वालपाड़ा. पुलिस ने बिहारीगंज निवासी वरुण ठाकुर को शराब के नशे में हंगामा करते पकड़ा. यह जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहारीगंज निवासी वरुण ठाकुर सोमवार की झिटकिया नहर पर शराब पीकर हो-हल्ला कर रहा था. उसी समय एएसआई कृतनारायण यादव गश्ती के क्रम में जैसे ही झिटकिया नहर पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति हो-हल्ला कर रहा था, जो पुलिस बल को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस बल की सहायता से हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिये गये व्यक्ति के मुंह से शराब की बदबू आने पर चिकित्सकीय जांच करायी गयी. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर हिरासत में लिये गये शराबी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >