मधेपुरा . ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव के निर्देश पर संगठन के जिलाध्यक्ष जयकिशन शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को चालकों ने धरना दिया. धरना के डीएम को मांग पत्र सौंपा. पत्र में रोड एक्सीडेंट में होने वाले ड्राइवर की मृत्यु को आपदा के श्रेणी में शामिल किया जाय, ड्राइवर आयोग ड्राइवर और ड्राइवर वेलफेयर फंड का व्यवस्था, दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख, अपंगता पर 10 लाख और दुर्घटना में मुफ्त चिकित्सा की व्यवस्था, 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना, दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित को तत्काल प्रभाव से पेंशन दिया जाय. ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा में आरक्षण की व्यवस्था की जाय, गाड़ियों में आगे और पीछे रिकॉर्डिंग कैमरा लगाया जाय, ताकि कैमरा व्यवस्था फुटेज के आधार पर ड्राइवर और पब्लिक के बीच घटना दुर्घटना होने पर दोषी को सजा मिल सके. एक सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित किया जाय. ड्राइवर को द्वितीय श्रेणी सैनिक की मान्यता दी जाय. दुर्घटना को कम करने के लिए हर एक सरकारी हॉस्पिटल के आइसीयू में एक बेड ड्राइवर के लिए आरक्षित किया जाय. ड्राइवर के लिए एक सुरक्षा कानून बनाया जाय, जिससे उन्हें रोड पर मारने और पीटने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. मौके पर उपाध्यक्ष गुलाबचंद यादव, जिला प्रभारी राजीव यादव, कोषाध्यक्ष प्रभु कुमार प्रेम, उप कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी शंभू यादव, अमरदीप, जिला संचालक शमीम आलम, जिला सचिव कस्तूरी कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार, मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष संजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष चौसा बबलू कुमार मेहता, पुरेनी प्रखंड अध्यक्ष बबलू शर्मा, मधेपुरा प्रखंड अध्यक्ष अंगद कुमार, जितेंद्र, सिंहेश्वर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, बिहारीगंज प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप कुमार, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद थे.
ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार प्रदेश के आह्वान पर चालकों ने दिया धरना
ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार प्रदेश के आह्वान पर चालकों ने दिया धरना
