डॉ राजीव नियुक्ति व प्रोन्नति कोषांग के बने डायरेक्टर

डॉ राजीव नियुक्ति व प्रोन्नति कोषांग के बने डायरेक्टर

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में नियुक्ति व प्रोन्नति कोषांग के निदेशक बदले गए हैं. विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो नरेंद्र श्रीवास्तव को दायित्व से मुक्त कर दिया गया है. विभागीय कार्यों में व्यस्तता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया. अब विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो राजीव कुमार मल्लिक को नियुक्ति व प्रोन्नति कोषांग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वे अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ इस कोषांग का कार्य देखेंगे. यह आदेश कुलपति प्रो बीएस झा के निर्देश पर कुलसचिव डॉ अशोक कुमार ठाकुर ने जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >