भाषा संगठन के चुनाव में डॉ नवीन दूसरी बार बने कोषाध्यक्ष

भाषा संगठन के चुनाव में डॉ नवीन दूसरी बार बने कोषाध्यक्ष

मधेपुरा.

पटना के आवएमए हॉल में भाषा संगठन का चुनाव हुआ, जिसमें सोनवर्षा के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नवीन कुमार को दूसरी बार कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया. डॉ नवीन ने कहा कि संगठन की गरिमा और जिम्मेदारी को आगे बढ़ाना उनकी – प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मियों की समस्याओं का समाधान और सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनका लक्ष्य रहेगा. डॉ नवीन कोषाध्यक्ष बनने पर सीएचसी प्रभारी डॉ लक्ष्मण, डॉ प्रभात, नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, समाजसेवी अजय सिंह, इन्द्रानंद सिंह, श्याम बिहारी केडिया, निदान पैथोलॉजी के संचालक ललन कुमार, डीजीपीएस के निदेशक अजीत कुमार अनुज, नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह आदि ने खुशी जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >