सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मना डॉ आंबेडकर का परिनिर्णाण दिवस

डॉ आंबेडकर का मना परिनिर्णाण दिवस

मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), मधेपुरा द्वारा डॉ आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर टीपी कॉलेज, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि डाॅ आंबेडकर केवल दलितों के मसीहा नहीं थे. उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया. उन्होंने संविधान के माध्यम से भारत के सभी लोगों के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुता का आदर्श प्रस्तुत किया है. मुख्य अतिथि विभाग प्रमुख प्रो ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि डाॅ आंबेडकर ने हमें शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश दिया और इसके माध्यम से सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया. नगर अध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि डॉ आंबेडकर एक प्रखर राष्ट्रवादी व मानवता के पुजारी थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् व डॉ आंबेडकर अमर रहें के नारे लगाए. मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद, प्राध्यापक डॉ रंजन कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ मधुनंदना, डॉ गौरव कुमार, वार्ड पार्षद शशि यादव आदि ने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक सौरभ यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने किया. मौके पर सह संयोजक मेघा मिश्रा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव कुमार, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >