राशन कार्ड के लाभुकों का शतप्रतिशत करें ई-केवाइसी- डीएम

राशन कार्ड के लाभुकों का शतप्रतिशत करें ई-केवाइसी- डीएम

मधेपुरा.

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आपूर्ति, राज्य खाद्य निगम, सहकारिता, मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की. इस क्रम में डीएम ने प्रखंडवार, पंचायतवार अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति शिविर में लाभुकों से राशन कार्ड बनावने के लिए प्राप्त आवेदन के आलोक में ससमय राशन कार्ड निर्गत करने, लंबित आधार सीडिंग ससमय पूर्ण करने, शतप्रतिशत लाभुकों का ई-केवाइसी कार्यों का विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर डोर-टु-डोर कैंपन कर पूर्ण करने, ई-केवाई में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने के कारण बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा, मुरलीगंज को स्पष्टीकरण, संदिग्ध राशन कार्डधारियों का सत्यापन कर अपात्र कार्डधारियों को राशन कार्ड रद्द करने, नियमित रूप से पीडीएस दुकान/टीपीडीएस गोदाम /सीएमआर गोदाम का निर्धारित रोस्टर अनुरूप पीडीएस परख एप के माध्यम से निरीक्षण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकाकारियों को दिया. धान खरीदारी (वर्ष-2024-25) में पैक्स/व्यापार मंडल में द्वारा खरीदारी किये गये धान के विरूद्ध आपूर्ति किये गये सीएमआर के पश्चात् अवशेष धान की सत्यापन के लिए पूर्ण रूपेण पैक्स व राईस मिल की जांच नहीं कराने से संबंधित कार्य में लापरवाही बरतने के निमित जिला सहकारिता पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम मुकेश कुमार विश्वकर्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी शिवशंकर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >