डीएम ने सीएमआर गोदाम का किया उद्घाटन

डीएम ने सीएमआर गोदाम का किया उद्घाटन

मुरलीगंज .

जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को

सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) गोदाम का उद्घाटन किया. उद्घाटन के उपरांत डीएम ने गोदाम परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान भंडारण क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था व रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की. डीएम ने कहा कि धान व चावल के भंडारण में सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाय.

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आम नागरिकों को समय पर व गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने कहा कि सीएमआर गोदाम से जिले की खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा. इससे न केवल किसानों से प्राप्त धान का सुरक्षित भंडारण संभव होगा, बल्कि चावल वितरण में भी पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी. उन्होंने गोदाम में अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी व स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखने पर भी बल दिया. मौके पर जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा खाद्य व आपूर्ति विभाग से जुड़े कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >