इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर डीएम ने की बैठक

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर डीएम ने की बैठक

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंज��� व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने गुरुवार को इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. डीएम ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर समय से उपस्थित रहने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >