मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य ससमय पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य ससमय पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

कुमारखंड. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तरंजोत सिंह ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीएलओ व सुपरवाइजरों के सांथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर चर्चा की. डीएम ने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसे पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को सही तरीके से फॉर्म भरने पात्र व अपात्र मतदाताओं की पहचान करने तथा घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट को कहा कि कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए और नियमित निरीक्षण के साथ मॉनिटरिंग करें. मौके पर बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट, अंचलाधिकारी आकांक्षा कुमारी,बीडब्लूओ किशोर भाष्कर,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रुपेश कुमार,पीओ भोला दास,सीडीपीओ आशीष कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत सभी बीएलओ,पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >