मुहर्रम को लेकर अखाड़े स्थल का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

मुहर्रम को लेकर अखाड़े स्थल का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

अनुमंडल क्षेत्र के ग्वालपाड़ा, उदाकिशुनगंज व बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र का जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और एसपी संदीप सिंह ने किया दौरा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश उदाकिशुनगंज. मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में है. इसे लेकर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह व एसपी संदीप सिंह ने शुक्रवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के अरार, ग्वालपाड़ा, उदाकिशुनगंज और बिहारीगंज थाना क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान निकलने वाले तजिया जुलूस व अखाड़ा मेला स्थल के जगह और रूट का जायजा लिया. वहीं बैंक चौक स्थित आंबेडकर कला भवन ग्राउंड का अवलोकन किया. वहीं डीएम व एसपी ने अपने अपने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये. डीएम ने अधिकारियों से कहा कि मुहर्रम को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहें. अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया. उदाकिशुनगंज के एसडीएम पंकज घोष और एसडीपीओ अविनाश कुमार ने डीएम और एसपी को क्षेत्र के वस्तु स्थिति से अवगत कराया. अधिकारियों का काफिला अन्य जगहों पर भी भ्रमण किया. लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं जाने की अपील की. डीएम ने अधिकारियों से कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी तरह की चुक नहीं होना चाहिए. लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. अधिकारियों ने लोगों से पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं जाने की अपील की. ताकि दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारे कायम रह सके. वहीं इंटरनेट मीडिया पर किसी भी तरह का आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो पोस्ट डालने पर कार्रवाई की बात कही. मौके पर एएसपी प्रवेंद्र भारती, एसडीएम पंकज घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ गुलजारी पंडित, सीओ हरिनाथ राम, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >