डीएम व एसपी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बुधवार को ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सीलिंग व्यवस्था, प्रवेश-निकास पंजी, अग्निशमन उपकरणों तथा संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. उन्होंने वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था को हर समय दुरुस्त रखने पर विशेष बल दिया. एसपी ने वेयरहाउस की बाह्य व आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्ती व सतत निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक स्वीकार्य नहीं होगी. निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया गया. अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र व पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा प्राथमिकता है. जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन इस दिशा में पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >