जिला स्तरीय सर्तकता व अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

जिला स्तरीय सर्तकता व अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

मधेपुरा. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सर्तकता व अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने की. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अंतर्गत दर्ज 43 कांडों में प्राथमिकी के प्रक्रम पर 71 पीड़ितों / आश्रितों व आरोप पत्र के प्रक्रम पर 23 कांडों में 34 पीड़ितों / आश्रितों को मुआवजा भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गयी है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के नियम 15 (1) (घ) के तहत हत्या के मामलों में नौ आश्रितों को परिचारी पद पर पूर्व में नौकरी प्रदान की गयी है. वर्तमान में एक मामलों में नियुक्ति प्रक्रिया दिनांक-29.12.2025 को जिला अनुकंपा समिति की बैठक में निर्णय के लिए प्रक्रियाधीन है. बैठक में उप विकास आयुक्त (सदस्य), जिला कल्याण पदाधिकारी (सदस्य सचिव), पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, विशेष लोक अभियोजक, सुपौल सांसद के प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, आलमनगर विधायक के प्रतिनिधि, सदस्य झूलन कुमार, अतुल कुमार, चंदन कुमार, अनिल कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >