उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को शॉल व प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केन्द्र, मधेपुरा के परिसर में डीडीसी सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अनिल बसाक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ.

मधेपुरा. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केन्द्र, मधेपुरा के परिसर में डीडीसी सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अनिल बसाक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ. कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोपांग सह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोपांग, मधेपुरा, जिला नियोजन पदाधिकारी, मधेपुरा जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र, मधेपुरा के साथ-साथ जिला सामाजिक सुरक्षा व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोपांग, मधेपुरा तथा जिला बुनियाद केन्द्र, मधेपुरा के सभी कर्मी उपस्थित रहे. आयोजित कार्यक्रम में जिला बुनियाद केंद्र में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता संगीत एवं लेखन विधाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही दिव्यांगजनों के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों को भी जिला पदाधिकारी द्वारा शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में जिले के विभिन्न हिस्से से आये 04 (चार) दिव्यांग व्यक्तियों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल 07 (सात) दिव्यांग व्यक्तियों को नॉर्मल ट्राईसाइकिल एवं 02 (दो) दिव्यांग व्यक्तियों के बीच व्हील चेयर उपलब्ध कराते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >