विधानसभा उपाध्यक्ष ने एनडीए प्रत्याशी को वोट देने को लेकर किया जनसंपर्क

एनडीए प्रत्याशी को वोट देने को लेकर किया जनसंपर्क

प्रतिनिधि, नयानगर

उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रविवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने जनसंपर्क अभियान किया. साथ ही शाहजादपुर, खाड़ा, बुधमा, नयानगर में जाकर एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस बाबत जानकारी देते हुए नरेंद्र नारायण ने कहा कि अच्छा प्रत्याशी चुने जो क्षेत्र का विकास करें. लोकसभा प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव ईमानदार और कर्मठ नेता है. उसे अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनावे. मालूम हो कि मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है. मौके पर ग्रीस कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बबलू यादव, जय प्रकाश मंडल, प्रदीप मंडल, राजीव कुमार, गणगण झा, यसवंत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >