मुरलीगंज को अनुमंडल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा गया मांग पत्र

मुरलीगंज को अनुमंडल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा गया मांग पत्र

मुरलीगंज. मुरलीगंज को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मुरलीगंज को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर मांग पत्र सौंपा. समिति के संयोजक दिनेश मिश्र, विकास आनंद और सूरज जायसवाल ने मधेपुरा में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुरलीगंज को अनुमंडल बनाने की मांग रखी. मांग पत्र में बताया कि पिछले लगभग 40 वर्षों से मुरलीगंज को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति द्वारा इस मांग को लेकर लगातार आंदोलन और प्रयास किया जा रहा है. मुरलीगंज कोसी प्रमंडल की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण व्यावसायिक मंडियों में से एक है. यहां किसानों द्वारा उगाई जाने वाली प्रमुख फसलें पटसन, आलू और मक्का हैं, जिनकी सीधी बिक्री के लिए यहां मंडी उपलब्ध है. मुरलीगंज में देश के विभिन्न हिस्सों से कपड़ा और अनाज के व्यापार के लिए जाना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >