राज्यपाल को पत्र लिखकर किया मांग

गेस्ट प्रोफेसर को छह साल का अनुभव प्राप्त हो गया है तो साक्षात्कार में अधिकतम 10अंक देकर बहाल किया जाय.

मधेपुरा. बीएनएमयू गेस्ट प्रोफेसर के संयोजक डॉ राजीव जोशी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष गिरीश चौधरी को पत्र लिखकर मांग किया है. मांग किया कि बिहार में सहायक प्राध्यापक की बहाली प्रक्रिया में अब वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान में साक्षात्कार में गेस्ट प्रोफेसर जो अद्यतन कार्य कर रहे है. उन्हें अद्यतन का अनुभव प्रमाण पत्र देकर बहाल किया जाये. डॉ राजीव जोशी ने कहा कि वर्ष 2020 में प्रोफेसर की बहाली के लिये आयोग फॉर्म भराये थे. उस समय गेस्ट प्रोफेसर को मात्र एक वर्ष का ही अनुभव बना था, लेकिन आयोग ने अभी तक वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नहीं ले पाया है. इस बीच गेस्ट प्रोफेसर को छह साल का अनुभव प्राप्त हो गया है तो साक्षात्कार में अधिकतम 10अंक देकर बहाल किया जाय. डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार, डॉ राखी भारती आदि लोगों ने भी उक्त मांग को पूरा करने का अनुरोध मुख्यमंत्री बिहार से किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >